टॉयलेट जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ वारंटी आरोपी…

0
102

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां अंबेडकर अस्पताल में भर्ती एक स्थाई वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी के ही खम्हारडीह थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी अशोक मंडल को पुलिस ने गत दिनों पकड़ लिया। उसे जेल भेजने के पहले उसके सैम्पल कोरोना जांच के लिए अस्पताल लाया गया था जहां पुलिस को झांसा देकर आरोपी फरार हो गया।

आपको बता दें कि आज शाम तक ही अशोक मंडल के कोरोना सैंपल के टेस्ट की रिपोर्ट आनी थी, लेकिन उसके पहले ही वह पुलिस को चकमा देते हुए अस्पताल से फरार हो गया है।

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने तक स्थाई वारंटी अशोक मंडल को अंबेडकर अस्पताल के वार्ड क्रमांक 2 में रखा गया था। उसकी रखवाली के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे। लेकिन आज खबर आई है कि सुरक्षाकर्मियों को शौचालय जाने की बात कहते हुए अशोक मंडल अंबेडकर अस्पताल से फरार हो चुका है।

पुलिस ने मौदहापारा थाने में अशोक मंडल के खिलाफ पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागने का जुर्म कायम किया है।