मशहूर फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

0
106

10 जून 2019, बेंगुलुरु। मशहूर फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड अब हमारे बीच नहीं रहे, सोमवार सुबह उन्होंने बेंगुलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 81 वर्ष के थे और कई समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा नाटक, स्क्रिप्ट राइटिंग और निर्देशन में हाथ आजमाया और सफल भी रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है।

सोमवार की सुबह मल्टीपल ऑर्गेन फेल होने की वजह से उनका निधन हुआ। बता दें, उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है, जैसी फिल्मों में भी काम किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म थी। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी खेद प्रकटा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here