एक्टर विजु खोटे नहीं रहे.. शोले में ‘कालिया’ बनकर जीता था लोगों का दिल..

0
123

ऩई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मी दुनिया का ये रोशन चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी उल्लेखनीय काम किया था। विजू खोटे को फिल्म शोले में ‘कालिया’ के बेहद लोकप्रिय किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने डायलॉग, ‘सरदार मैने तुम्हारा नमक खाया है’ ने दर्शकों का बखूबी दिल जीता था। 

फिल्म शोले के बाद उन्होंने आमिर खान-सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ में रॉबर्ट की भूमिका निभाई थी। विजू खोटे ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म पंथ में निगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं।

  • विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं।
  • बता दें कि विजू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का आइकॉनिक कैरेक्टर प्ले किया था।
  • विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है।