कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहली बार संबोधन, राफेल डील से लेकर पुलवामा और भाजपा सरकार पर बोला हमला, जानिए, अपने पहले भाषण में प्रियंका ने क्या कहा…

0
74

12 मार्च 2019, अहमदाबाद/नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी पहली जनसभा में लोगों से कहा कि आपका वोट आपका हथियार है, आप सही मुद्दे चुनें और सोच-समझकर फैसला लें। जनसभा में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनहमोहन सिंह भी मौजूद थे। ये नेता अहमदाबाद में चल रही दो दिवसीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचे। राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को भाजपा सरकार के दौरान छोड़े जाने का मुद्दा उठाया।

आपकी फितरत नफरत की हवाओं को प्रेम में बदलेगी- प्रियंका

  • प्रियंका ने कहा- मैं साबरमती गई, जहां से महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया था।
  • मेरे दिल में ऐसी भावना जागी कि लगा आंसू आने वाले हैं। देशभक्तों के लिए सोचा, जिन्होंने इस देश के लिए जान दी और सब त्याग दिया।
  • उनके बलिदानों पर इस देश की नींव पड़ी है। यह देश प्रेम, सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है।
  • “जहां से गांधीजी ने प्रेम, अहिंसा और सद्भावना की आवाज उठाई थी, मैं सोचती हूं कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए। जो आपकी फितरत की बात करते हैं, उन्हें बताइए कि आपकी फितरत क्या है। इस देश की फितरत है कि नफरत की हवाओं को प्रेम और करुणा में बदलेगी, जर्रे-जर्रे से सच्चाई को निकालेगी।”
  • उन्होंने कहा, “आज जो कुछ देश में हो रहा है, उससे दुख होता है। इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरुक बनें, आपकी जागरुकता एक हथियार है, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है, जिससे किसी को चोट, दुख और नुकसान नहीं पहुंचाना है। ये ऐसा हथियार है जो आपको मजबूत बनाएगा। ये चुनाव क्या है, आप क्या चुनने जा रहे हैं। आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।”
  • कांग्रेस महासचिव ने कहा कि फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए, मुद्दा वो होना चाहिए जो आपको आगे बढ़ाए। महिलाएं, युवाओं, किसानों के लिए क्या किया जाएगा। आपकी जागरूकता ही इन मुद्दों को आगे लाएगी। सोच-समझकर इस बार आप निर्णय लें।
  • “जो आपके सामने बड़ी-बड़ी बातें और वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि जो 2 करोड़ रोजगार का वचन दिया था, वो कहां है। जो 15 लाख खाते में आने थे, वो कहां गए। जिन महिलाओं की सुरक्षा की बात करते थे, उन महिलाओं से किसने पूछा इन 5 सालों में। सही सवाल करिए, तमाम मुद्दे उछाले जाएंगे, लेकिन आपकी जागरुकता ही देश को बनाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here