छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, 1 जून से अब तक दर्ज इतनी औसत वर्षा….

0
409

रायपुर 30 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 3 दिनों में प्रदेश भर में अब तक 52.8 मिमी बारिश हुई है।

प्रदेश भर में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

सुकमा जिले में सर्वधिक 981.6 मिमी बारिश, जो कि 86 फीसदी अधिक है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। वहीं 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। आज भी प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अधिकाशं जिलों में हल्की बारिश की संभावना ।

1 जून से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।