डबल मर्डर केस का खुलासा: मुख्य आरोपी सैफ खान समेत तीन आरोपी गिरफ्तार.. आरोपी में एक नाबालिग भी.. दूसरे युवक के साथ TIK TOK वीडियों देखकर नाराज था सैफ.. इसलिए कर दी हत्या..

0
139

रायपुर। टिकरापारा डबल मर्डर केस के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से मुख्य आरोपी सैफ खान को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया है। वहीं क आरोपी गुलाम मुस्तफा को पेंड्रा के पास से और एक आरोपी देव नारायण डड़सेना को रायगढ़ से पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने प्रेस कॉफ्रेंस की। पुलिस ने बताया कि सैफ खान युवती की टिक टॉक का वीडियों देखकर सैफ नाराज था। इस वीडियों को देखकर मारने का पूरा प्लान तैयार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में सतना को दो आरोपियों को रायपुर की पुलिस लेकर आ रही है। जिसके बाद मीडिया में पेश करेंगी।

  • बता दें मंगलवार को टिकरापारा के गोदावरी नगर में किराए के मकान में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा मंजू सिदार और मनीषा सिदार की हत्या कर दी गई थी।
  • दोनों युवतियों के सिर पर तवे से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए दो आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हो गए।
  • बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली मनीषा सिदार मूलत: रायगढ़ की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मृतका मंजू सिदार से आरोपी सैफ का पहले से ही संबंध था।
  • दोनो ने कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से दोनों में रिश्ते को लेकर तनातनी चल रही थी।
  • आरोपी घटना वाले दिन गोदावरी नगर पहुंचा, जहां मंजू और उसकी बहन से आरोपी का विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों बहनों की हत्या कर दी थी।