अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विस्तार, संतोष ठाकुर को यूथ विंग के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली जिम्मेदारी..

0
104

रायपुर 15 नवंबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रीय पदाधिकारी का विस्तार किया है। क्षत्रिय महासभा ने रायपुर के संतोष ठाकुर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर) एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई) की सहमति से संतोष ठाकुर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।