प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रायपुर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए खुलेगा गढ़कलेवा, गंगरेल के पानी को लेकर भी पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया बड़ा ऐलान..

0
109

06 जनवरी 2019 भिलाई। रविवार को राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी घोषणा की है। रायपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए गढ़कलेवा सेंटर खोला जाएगा। इसकी घोषणा रविवार को कुर्मी समाज के कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। वे कुर्मी समाज को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा, जिस तरीके से छग में गढ़कलेवा फेमस हुआ। इसलिए सभी जिला मुख्यालयों में एक-एक सेंटर बनाया जाएगा। दुर्ग-भिलाई में इसकी संख्या बढ़ सकती है। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। मंत्री साहू ने पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर की एक मांग का समर्थन करते हुए कहा कि गंगरैल बांध का पानी भी दुर्ग लाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही फैसला होगा। प्रतिमा ने मांग करते हुए कहा था कि गंगरैल का पानी दुर्ग आना चाहिए। अभी तांदुला का पानी आ रहा है। इसके लिए साहू ने कहा, मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं 2003 में इसकी मांग किया था। तब की भाजपा सरकार ने इसे पूरा नहीं किया। हम इसे पूरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here