ये भी जान लें: दुर्ग जिले से कहां मिले 8 कोरोना पॉजिटीव.. सभी रखे गए थे क्वारंटाइन में… एम्स में कराया गया भर्ती..

0
147

दुर्ग। रविवार को दुर्ग जिले में 8 कोरोना के नए केस सामने आये है। वहीं कबीरधाम जिले में 6 प़ॉजिटीव केस मिली है। बताया जा रहा है कि दुर्ग में जो 8 लोग पॉजिटीव मिले है। वे सभी क्वारंटाइन में थे। सभी मरीज जिले के अलग क्षेत्रों से है और अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में भी थे। कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि होने के बाद इन्हें एम्स ले जाया गया हैं। इनमें से सभी की ट्रैव्लिंग हिस्ट्री रही है।

दुर्ग जिले के यहां के रहने वाले हैं मरीज..

  • पावर हाउस के 1
  • सुपेला के 1
  • जामुल थाना एरिया के 1
  • आनंद विहार बोरसी के 1
  • कुम्हारी के 2
  • हाउसिंग बोर्ड भिलाई के 1
  • एक बालोद जिला के रहने वाले

इन क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे..

  • सेक्टर-3 क्वारंटाइन सेंटर से 3,
  • कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 2,
  • रैन बसेरा बस स्टैंड स्थित आश्रय परिसर से 2,
  • आनंद विहार बोरसी से एक,

यहां की हैं ट्रैवल हिस्ट्री

  • 1 की तेलंगाना
  • 1 की गुजरात के अहमदाबाद की है।
  • 1 की ट्रेवल हिस्ट्री नागपुर,
  • 1 की महाराष्ट्र की गोंदिया,
  • 2 की मुम्बई,
  • 1 कटक और
  • 1 सिलीगुड़ी की ट्रैवल हिस्ट्री है।

सीजी मेट्रो की आप सभी से अपील… सतर्क रहें स्वस्थ रहें..।।