अम्बिकापुर ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गढ़वा-अम्बिकापुर परिवहन पर रोक, पूर्व में जारी सभी अनुमति-आदेश निरस्त

0
132

अम्बिकापुर@उपेंद्र गुप्ता। कोविड़-19 के संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए अम्बिकापुर शहर एवं गढ़वा के मध्य परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देशानुसार इंसीडेंट कमाण्डर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर अजय त्रिपाठी ने आदेश जारी कर अम्बिकापुर शहर में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में जारी गढ़वा हेतु परिवहन के सभी अनुमति निरस्त कर गढ़वा से अम्बिकापुर परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य के गढ़वा में कोविड-19 के पाॅजिटिव केस पाए जाने के कारण वर्तमान में गढ़वा जिला कोविड़-19 का हाॅटस्पाट बन गया है। अम्बिकापुर शहर एवं गढ़वा के मध्य या गढ़वा होते हुए परिवहन से कोविड़-19 के संक्रमण की आशंका बढ़ गई है।