भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा के खिलाफ 420 का एक और केस दर्ज…इस बार भी सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी को दिया अंजाम, अब भी काट रहा फरारी…

0
62

22 मई 2019 भिलाई। भिलाई जिला के भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा के खिलाफ ठगी का एक और प्रकरण दर्ज हुआ है। इस बार भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। दुर्ग के मोहननगर थाने में यह मामला जवाहर नगर निवासी दयालदास शर्मा ने दर्ज कराई है।
पीड़ित शर्मा ने पुलिस को बताया है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष ने 21 मई 2018 को ग्रीन चौक पर उससे एक लाख 5000 रुपए सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लिए। इसके बाद से लगातार हुआ पैसों के लिए घुमा रहा था। पर नौकरी नहीं लगी। बहराल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जामुल थाना में सबसे पहले संतोष के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। संतोष फिलहाल फरार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here