Breaking: कोरोना पॉजिटिव के 2 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद एक नया मामला आया सामने… छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या हुई 7… हाल ही में लंदन से लौटी थी युवती…

0
69

रायपुर 31 मार्च, 2020। राजधानी रायपुर में आज दो कोरोना के पॉजिटिव मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज युवती हाल ही में लंदन से लौटी थी। जिसे एम्स के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वायरस पाॅजिटिव पाई गई युवती हाल ही में यूके से लौटी थी। पिछले कुछ दिनों से उसे होम क्वारंटाइन पर रखा गया था। जांच लिए भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई। बता दें कि अब तक सामने आए पाॅजिटिव केसेज में यह पांचवां मामला है, जो लंदन से लौटा है।

  • एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव पाई गई युवती रायपुर के रोहिणीपुरम इलाके में कंचनगंगा सोसाइटी की रहने वाली है।
  • फिलहाल उस युवती के परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी गई है।
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने का यह 9 वां मामला है।
  • हालांकि आज ही एम्स में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
  • ऐसे में वर्तमान में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 7 है।

लंदन से लौटने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन की दी गई है हिदायत

  • इधर स्वास्थ्य महकमे ने लंदन (यूके) से लौटने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन पर रहने की हिदायत दी है।
  • महकमे ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को ऐसे लोगों की सूची जारी कर सख्ती से पालन कराए जाने की निर्देश दिए हैं।