प्रदेश साहू संघ की महिला विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की नियुक्ति.. बलौदाबाजार की रुखमणी साहू को दी गई जिम्मेदारी..

0
68

रायपुर 3 दिसंबर, 2020। छत्तीसगढ़ साहू समाज में लगातार हर वर्ग के लोगों को समाज से जोड़ा जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज रुखमणी साहू को प्रदेश साहू समाज की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें बलौदाबाजार की रहने वाली रुकमणी साहू काफी सक्रिय है। और समाज के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभा रही है।

गौरतलब है कि महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, प्रदेश साहू संघ के संरक्षक विपिन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष यामिनी साहू की अनुशंसा पर और साहू समाज के सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।