प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की नियुक्तियां क्या कुछ ही समय के लिए? बिना अधिकृत लेटर पेड की इस लिस्ट को लेकर उठ रहे सवाल…

0
100

रायपुर 13 अप्रैल, 2020। लॉक डाउन के बीच अचानक छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संचार विभाग का गठन किया गया। पार्टी ने एक बार फिर शैलेष नितिन त्रिवेदी को चेयरमेन की कमान सौंपी है। उनके साथ ही कई नए चेहरे संचार विभाग में जोड़े है। लेकिन कांग्रेस के नेता सीजी मेट्रो के संपादक से इस बात पर बहस छिड़ गई कि आखिर ये नियुक्तियां क्या कुछ ही समय के लिए हुई है? वो ऐसा क्यो बोल रहे है आगे पढें….

दरअसल कांग्रेस नेता का मानना है कि प्रदेश कांग्रेस की जब कोई नियुक्तियां या जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वो दिल्ली से AICC की मुहर लगकर आती है। लेकिन आज संचार विभाग की जो लिस्ट आई है। उसमें ना तो दिल्ली से अधिकृत रुप से जारी की गई है। और ना ही AICC की मुहर लगी है। और तो और ना ही इसमें प्रभारी महामंत्री की तरफ से लिस्ट अधिकृत है। हां ये बात जरुर है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस बात की आजादी है कि वे अपने जरुरत के हिसाब से नियुक्तियां कर सकता है। लेकिन अब भी ये बात आ रही है कि क्या ये नियुक्तियां कुछ ही समय के लिए।

लॉक डाउन में प्रदेश की जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए क्या इसे कुछ ही समय से लिये नियुक्त किया गया। या इसी लिस्ट को AICC की मुहर लगाकर फिर से बाद में जारी की जाएगी। अब ये तो वक्त ही बताएगा। कांग्रेस ने किस परिस्थिती में मीडिया विभाग एवं संचार विभाग की नियुक्ति की है।

कांग्रेस के दिग्गज ने फर्जी करार दिया..

कांग्रेस मे कोई भी नियुक्ति बिना लैटर पेड के नही जारी होती है। हाल ही में जारी प्रदेश कार्यकारिणी भी AICC के अधिकृत लेटर से जारी हुई थी। किन्तु मीडिया विभाग एवं संचार विभाग की नियुक्ति के साथ-साथ संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यविभाजन की सूचि बिना अधिकृत लेटर पेड के जारी होने के बाद संदेह की स्थिति निर्मित हो रही है। कई कांग्रेस के दिग्गज इसे फ़र्ज़ी तक करार दे रहे है। हालांकि ये लिस्ट कांग्रेस की तरफ से ही जारी की गई है।

साहू समाज के युवा नेता संदीप साहू को मिलने लगी बधाईयां

संदीप साहू, सदस्य, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय तेलीय साहू महासभा के युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सदीप साहू को कांग्रेस संचार विभाग का सदस्य बनाया गया है। संदीप साहू के कार्यशैली को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। और वे लंबे समय कांग्रेस के सदस्य के रुप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे है। साहू समाज के सदस्यों ने भी सोशल मीडिया पर संदीप साहू को खूब सारी शुभकामनाएं संदेश भेजी है। सीजी मेट्रो की टीम संदीप साहू के साथ-साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना देता है।