भोले बाबा की बारात का आमंत्रण देने भिलाई पहुंचे महामंडलेश्वर से लेकर भोपाल के सांसद, नारी शक्ति को बताने हाथ में तलवार लेकर निकली महिलाएं, हर चौक में स्वागत, देखिए तस्वीरें…

0
101

24 फरवरी 2019 भिलाई। भगवान भोलेबाबा की बारात में शामिल होने के लिए रविवार को शंखनाद आमंत्रण रैली निकाली गई। बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, शंखनाद रैली में एक हजार से अधिक बाइक में लोग निकले। मुख्य रूप से मंच में संत विश्व विख्यात संत कृपाल महाराज ग्वालियर, महामंडलेश्वर संत प्रज्ञानंद महाराज नई दिल्ली, भोपाल के सांसद और प्रवक्ता आलोक संजर, झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष दया ने बताया शंखनाद रैली का हर चौक-चौराहों में लोगों ने स्वागत किया। एक खुली जीप में किन्नर पूजा चौधरी के साथ छाया, चंचल, पिंकी और काजल मौजूद रहीं। वहीं दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चौहान अपनी 50 से अधिक महिलाओं के साथ पहुंची।

  • समिति के अध्यक्ष दया ने बताया कि, शंखनाद रैली खुर्सीपार जोन-2 से निकली। जिसका पॉवर हाउस चौक में स्वागत हुआ।
  • सुपेला चौक में आतिशबाजी हुई। नेहरू नगर चौक, वायशेप ब्रिज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
  • सेक्टर-8, सेक्टर-6, सेक्टर-4, सेक्टर-2 और सेक्टर-1 में भी लोगों ने स्वागत किया। छावनी चौक और ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया।
  • दुर्गा मंदिर जोन-2 खुर्सीपार में रैली का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here