एक बार फिर सुर्खियों में अरविंद नेताम, CAA के समर्थन में सभा लेने आए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता नेताम, BJP नेताओं के साथ किया लंच..

0
79

कांकेर 19 जनवरी, 2020। सीएए यानी नागरिकता संशोधन एक्ट का कांग्रेस की तरफ से विरोध जारी है। वहीं भाजपा जनता के बीच जाकर समर्थन जुटा रही है। इस सिलसिले में रविवार को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते समर्थन जुटाने के लिए कांकेर पहुंचे तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम सर्किट हाउस पहुंच गए और स्वागत किया।

विदित हो कि अरविंद नेता जिले में जगह-जगह जाकर CAA के विरोध में सभाएं ले रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ पूरी तरह से समर्थन को लेकर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में अरविंद नेताम ने न केवल केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया बल्कि भाजपा के नेताओं के साथ बैठकर लंच किया।

इसे लेकर अरविंद नेताम से सवाल किया गया तो चौकाने वाला जवाब देते हुए कहा राजनैतिक संबंध अपनी जगह। पर राजनीति अस्थाई है लेकिन सामाजिक संबंध राजनीति से ऊपर है।