असम के मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को कहा शुक्रिया, जानिए ऐसा क्या खास किया अक्षय ने

0
89


मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक्टर ने ना सिर्फ पीएम केयर फंड में पैसे दिए थे, बल्कि अलग-अलग तरीकों से कोरोना वॉरियर्स समेत जरुरतमंद लोगों की मदद की। अब एक्टर ने असम में आई बाढ़ में लोगों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये दान में दिए हैं।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस मदद के लिए अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने लिखा है, ‘असम बाढ़ में राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी का शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को ले जाने के लिए आशीर्वाद दें

दो राज्यों को दिया 1-1 करोड़
इससे पहले अक्षय कुमार ने बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दिए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने असम और बिहार के मुख्यमंत्री से बात की थी और मदद का आश्वासन किया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने दोनों राज्यों को 1-1 करोड़ दान में दिए थे।

देश के कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। नदियों के लागातार बढ़ते जल स्तर की वजह से बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस गया है। बिहार और असम बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बिहार में बाढ़ से 75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि असम में 14 हजार लोगों इससे जूझ रहे हैं। राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही है।]