भिलाई प्रेस क्लब को अतुल पर्वत ने अपने जन्मदिन पर दी एलईडी.. पूरा दिन स्कूली बच्चों के बीच सैलिब्रेट किया बर्थडे.. नेताओं के लिए प्रेरणा..

0
156

18 सितंबर 2019,भिलाई। आपने नेताओं को बड़े धूमधाम से बर्थ डे सैलिब्रेट करते हुए देखा होगा। या अपने समर्थकों के साथ भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करते सुना होगा। लेकिन अब भी ऐसे नेता है जो अपने लिये नहीं ब्लकि दूसरे के लिए जन्मदिन मनाते है। ऐसे ही है भिलाई के भाजपा नेता अतुल पर्वत।

अतुल पर्वत भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के सह प्रभारी है। उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। सबसे खास बात थी ये उन्होंने पूरा दिन स्कूली बच्चों के साथ बिताया। शहर के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ मिठाई बांटी और केक काटा। यहीं नहीं उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर भी वितरण किया। और अपने निवास पर सुंदरकांड का पाठ भी कराया। ऐसे दुर्लभ ही नेता होते है जो पूरा दिन स्कूली बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते है। अतुल पर्वत अपने जन्मदिन पर 7 स्कूलों में गए। वहां उन्होंने अपने बचपन की यादें ताजा की। और बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया।

भिलाई प्रेस क्लब को गिफ्ट की LED टीवी

अतुल पर्वत भिलाई के पत्रकारों के बीच पहुंचकर केक काटा। अपने जन्मदिन पर भिलाई प्रेस क्लब को एक एलईडी गिफ्ट दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी प्रेस क्लब को मेरी जरुरत पडेगी। मैं हमेशा प्रेस क्लब की मदद के लिए खड़ा रहूंगा। वरिष्ठ पत्रकार हरप्रीत सिंह भाटिया ने अतुल पर्वत से इस संबंध में चर्चा की थी। जिस पर अतुल पर्वत ने प्रेस क्लब को यह भेंट दी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुश्री भावना पांडेय, महासचिव आनंद नारायण ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, आरएन रामाराव और तनवीर अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व पत्रकारगण उपस्थित थे।

देशभर से शुभचिंतकों ने दी बधाई

भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा सह प्रभारी अतुल पर्वत के जन्मदिन के अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री, पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम, महाराष्ट्र के सांसद शेड्डी के अलावा दुर्ग भिलाई के अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अतुल पर्वत को बधाई दी।

प्यारे बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर मैं काफी अभिभूत हूं: अतुल पर्वत

रूआबांधा स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान संक्षिप्त संबोधन में कहा कि स्कूल के प्राचार्य राजपूत एवं उन्हें नन्हे बच्चों ने जो मेरे जन्मदिन पर प्यार भरा आशीर्वाद दिया है उसका मैं तहे दिल से आभारी हूं। इन प्यारे बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर मैं काफी अभिभूत हूं। पहली बार इस स्कूल प्रांगण में आया हूं। मुझे काफी अच्छा लगा। इसी तरह बच्चों के बीच में अपना जन्मदिन मनाता रहूंगा।

  • अतुल पर्वत अपने जन्मदिन की सुबह सबसे पहले गुरुद्वारा नानकरस नेहरू नगर पहुंचकर मत्था टेका। यहां उपस्थित संगत को लंगर वितरण किया।
  • इसके बाद रूआबांधा स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में पहुंचकर वहां उन्हें बच्चों के बीच केक काटा और उन्हें ट्रॉफी वितरण किया गया।
  • वहां से वह सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचकर वहां पूजा-अर्चना की और 11 किलो लड्डू श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया।
  • वहां से सेक्टर 5 स्थित स्नेह संपदा मानसिक विकलांग विद्यालय पहुंचे और वहां के बच्चों के बीच के कांटा।
  • इस अवसर पर संचालिका शिरके समेत मानसिक दिव्यांग बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
  • इस दौरान बच्चों को टॉफी चॉकलेट बांटा गया।
  • इसके बाद नेहरू भवन सुपेला स्थित भिलाई प्रेस क्लब के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस क्लब को अपने जन्मदिन पर एलईडी भेंट की।
  • इस दौरान प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब के लिए मैं हमेशा मदद के लिए खड़ा रहूंगा।
  • इसके बाद रात्रि में उनके निवास पर सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया था जिसमें शहर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।