अविनाश ग्रुप का मेगा ट्विनसिटी प्रोजेक्ट का एक साल पूरा, रायपुर-भिलाई की दूरी होगी कम, मिलेगी सर्व सुविधाएं सपनों का घर.. प्रोजेक्ट की क्या हैं खासियत, पढ़ें..

0
148

रायपुर 17 अगस्त, 2020। ट्विनसिटी के लोगों के लिए खुशखबरी है। जहां नेचर और आपके लिए सपनों का महल तैयार किया जा सकेगा। भिलाई और रायपुर के लोगों को सालों इंतजार करने के बाद एक ऐसा अविनाश ट्विनसिटी मेगा प्रोजेक्ट बनकर तैयार है। यहां खास बात ये है कि इसे रायपुर और भिलाई के मध्य बनाया गया है। जो स्मार्ट सिटी भिलाई और रायपुर की इमेज और लुक को फेवर भी करेगा। 62 एकड़ में तैयार किये गए इस अविनाश ट्विन सिटी मेगा प्रोजेक्ट से सर्व सुविधायुक्त फैसिलिटी मिलेगी। फस्ट फेस में 573 प्लाट की कटिंग की गई है। इसमें सभी साईज के प्लाट उपलब्ध है। सबसे खास बात है कि अबतक 75 प्रतिशत से ज्यादा प्लॉट्स बिक चुके है। अब जल्द ही दूसरे फेस की लॉचिंग की तैयार है। यहां सबसे खास बात है कि आउटडोर प्ले ग्राउंड की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में क्लब हाइस, स्विमिंग पुल, टैंपल के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए स्पेस भी दी गई है।


बता दें कुम्हारी इलाका पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। ऐसे में निश्चित तौर पर भविष्य में एतिहासिक विकास की योजना होगी। वर्तमान में तीन बड़ी सौगात कुम्हारीवासियों को दी गई है। जिसमें से खारुन नदी का साबरमती की तर्ज पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कुम्हारी से पाटन के लिए 100 फीट चौड़ी सड़का का विस्तार किया जा रहा है। इसी के साथ खारुन नदी से लगा रिंग रौड़ की प्लानिंग है। यहीं नहीं रायपुर के टाटीबंद में भव्य फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसके बन जाने से टाटीबंध चौक पर जाम नहीं लगेगा।


साबरमती की तर्ज पर बन रहा खारुन रीवर
अविशान ट्वीनसिटी खारुन नदी से लगा हुआ प्रोजेक्ट है। जिसे भूपेश सरकार सौदर्यींकरण के लिए काम शुरु कर दी है। दरअसल यहां साबरमती की तर्ज पर खारुन रीवर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन हाल में किया गया। इसके बनने से यहां के रहवासियों को पार्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।


रिंग रोड़ की तैयारी भी पूरी.. जल्द शुरु होगा काम..
कुम्हारी स्थित खारुन नदी से लगा रिंग रोड़ बन रहा है। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए काम भी जल्द ही शुरु हो जाएंगे। इस प्रोजेस्ट के रहवासियों की इसका भी भरपूर लाभ मिलेगा।


भारतमाला परियोजना से जोड़ने पाटन के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु..
कुम्हारी से पाटन के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी जोरों से है। 100 फीट की चौड़ी सड़क बनाया जा रहा है। इस सड़क को भारतमाला परियोजना से जोड़ा जाएगा। भारतमाला परियोजना के तैयार हो जाने से कुम्हारी और आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा।


टाटीबंध पर बन रहा फ्लाईओवर
रायपुर के टाटीबंध चौक पर बन रहे फ्लोईओवर का निर्माण हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें अविनाश ट्वीनसिटी प्रोजेक्ट से महज आधे किमी की दूरी पर टाटीबंध चौक है।


अविनाश ग्रुप के डायरेक्टर आनंद सिंघानिया ने बताया कि लंबे समय बाद शहर के इस एरिया में प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। इससे पहले सड्डू में, लाभांडी में, सेमरिया में और अवंती विहार में प्रोजेक्ट लेकर आए थे। इसके बाद अब कुम्हारी एरिया में बहुत दिनों के बाद प्रोजेक्ट लांच किया हैं।

डायरेक्टर आनंद सिंघानिया ने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट लांच करने के बाद धीरे-धीरे प्लॉट सेल हो जाते हैं। लेकिन हमारी प्राथमिकता उनकी जीवनशैली पर रहती है। हमारी कोशिश रहती है कि वह ऐसे जगह में रहे। जहां वे महसूस करें कि वह नेचर के करीब है। और सारी सुविधाएं उन्हें मिल रही हो।


एक नजर में पढ़े इस प्रोजेक्ट की क्या हैं खासियत..
• भिलाई और रायपुर टाउनशिप के लोगों को लिए ये मेगा ट्विनसिटी प्रोजेक्ट है।
• नेशनल हाईवे से लगा ऐसा प्रोजेक्ट जो एक नजर में पसंद आ जाए।
• रोड के लेवल को सेट करके प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
• कंस्ट्रक्शन टीम ने 20 बार सर्वे कर लांच प्रोजेक्ट किया।
• टेक्निकल टीम ने लैंडस्कैपिंग को भी ध्यान में रखा है।
• 30 लोगों की टीम ने मिलकर टेक्निकल प्वाइंट को देखा और काम पूरा कियाय़
• प्लानिंग और डिजाइनिंग प्रोजेक्ट की क्वालिटी है।
• पर्यावरण के लिए ये अविनाश ट्विन सिटी प्रोजेक्ट खास होगा।
• ग्रिनरी का खास ख्याल रखा गया, आंध्रा की तर्ज पर बड़े-बड़े पेड़ लगाए जा रहे है।
• अच्छे सिस्टमैटिक-वे में अधिक से अधिक पेड़ लगाए गए है।
• हर 4 मीटर में 5 पेड़ लगाने का प्लान, अलग-अलग प्रजातियों के सभी पेड़ है।
• पर्यावरण विशेषज्ञ की सलाह पर पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया।
• 80 फीट की चौड़ी रोड में प्लांटेशन का काम पूरा काम किया गया।
• फर्स्ट फेस में 62 एकड़ में प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया।
• फर्स्ट लॉन्चिंग में 573 प्लॉट्स रखे, जिसमें लॉचिंग के पहले 175 प्लांट की बुकिंग हुई।
• सभी साईज के प्लाट उपलब्ध, सभी वर्ग के लोग अफोर्ड कर सकेंगे।
• सेकंड और थर्ड फेस में कमर्शियल प्लॉट्स और डुप्लेक्स लाने की तैयारी।
• अनिवाश ट्विन सिटी में स्पोर्ट्स एरीना की फैसिलिटी दी जा रही।
• बच्चे के लिए ओपन ग्राउंड की सुविधा, क्रिकेट फुटबॉल जैसे ओपन गेम खेल सकेंगे।
• गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के लिए मंदिर के पास एक खास मंच तैयार होगा।
• इस प्रोजेक्ट में डांडिया, दुर्गा पूजा जैसे कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
• सबसे बड़ी फैसिलिटी कनेक्टिविटी की होगी, 24 घंटे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।
• ये प्रोजेक्ट महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए एक्सीलेंट होगा।
• पूरे प्रोजेक्ट में ओपन एरिया पर ज्यादा फोकस किया गया है।
• प्रोजेक्ट में स्विमिंग पूल की भी सुविधा, इसके साथ हाउस क्लब भी मिलेगा।
• हाईवे में होने के कारण रायपुर और भिलाई की कनेक्टिविटी सबसे बेस्ट होगा।
• आने वाले समय में यह महानगर भिलाई रायपुर सब जुड़ जाएगा, तो यह एक अच्छा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
• ऑर्गेनाइज्ड अर्बन प्लैनिंग का ये अविनाश ट्विन सिटी प्रोजेक्ट है।
• प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेस के लिए 3 साल में 80 परसेंट डेवलपमेंट होने की गारंटी दी गई है।
• चौथे साल में 100% परसेंट डेवलपमेंट पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लॉच हुए अभी एक साल ही हुआ है।
• अगले 1 साल में तैयार बेसिक स्ट्रक्चर हो जाएगा।
• कॉलोनी वासियों को टोल चार्ज भी नहीं देना होगा।
• टाटीबंद से लगा हुआ आवासी प्रोजेक्ट है। जोकि इस एरिया में ऐसा कोई भी प्रोजेक्ट नहीं।
• कुम्हारी का ये प्रोजेक्ट राजधानी के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव जाने वालों सुविधा मिलेगी।
• टाटीबंध में जल्द फ्लाई ओवर की तैयारियां शुरु हो गई है। यहां के रहवासियों को काफी सुविधाजनक होगी।