VIDEO: भिलाई में पत्रकारों के साथ भाजपा की बैठक में धक्कामुक्की फिर अपमानित कर बाहर निकाला, कवरेज करने के लिए गए थे पत्रकार, देखिए भाजपाइयों की दबंगई करते वीडियो…

0
56

24 जनवरी 2019, भिलाई। रायपुर के बाद भिलाई में भी पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की है। जब पत्रकार जिला भिलाई भाजपा की बैठक को कवरेज करने के लिए पहुंचे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे थे। इसे कवरेज के लिए पहुंचे राष्ट्रीय अखबार और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के साथ भाजपा नेताओं ने अपमानित किया। भाजयुमो के महामंत्री कन्हैया सोनी ने नवभारत के फोटो जर्नलिस्ट रवि दहाट को धक्का देते हुए बाहर निकाला। यही नहीं, बाहर निकलने के बाद सत्येंद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ ऊंची आवाज में बात की। यह सब भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा के सामने हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here