बलरामपुर में मतदान कर्मियों से बदसलूकी, लूटे गए मतपत्र.. बीजापुर में पोलिंग बूथ बदलने पर भड़के ग्रामीण.. मतदान से किया इंकार..

0
120

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के 2 हजार 505 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वोटिंग जारी है। वहीं मतदान से पहले दिन बलरामपुर की सागरपुर ग्राम पंचायत में गुरुवार देर रात लगभग आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से बदसलूकी और मतपत्र लूट लिए। इस घटना के बाद ग्रामीण और मतदान दल दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और और कलेक्टर वरिष्ठ अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ किये। हालांकि आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

इधर बस्तर विकासखण्ड के सोनार पाल में 11 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। पोलिंग बूथ बदल जाने के कारण नारज ग्रामीणों ने वोट डालने से मना कर दिया है। विवाद की स्थिति मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे हैं। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई है। बताया जा रहा है कि वोट डालने सुबह से मतदान केंद्र पहुंच गए थे,लेकिन वहां उन्हें मतदान केंद्र बदले जाने के बारे में बताया गया। इसके चलते मतदान केंद्र क्रमांक 91 में अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। पोलिंग बूथ में वार्ड 11 और 12 के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन वोटर लिस्ट की पर्ची में अंग्रेजी में अंक लिखा गया था और मतदान केंद्र गलत लिखा था।

  • दूसरे चरण के मतदान के दौरान अबतक औसत 30 फीसदी वोटिंग का अनुमान है। मतदान सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।
  • दंतेवाड़ा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र एटेपाल मतदान केंद्र को बड़े गुडरा गांव में शिफ्ट किया गया है।
  • वहीं कुछ जगहों पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर हंगामे मचने की ख़बर भी है।

मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी

  • बीजापुर में मतदान कर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से अचानक सुरेन्द्र पुनेम (30) को हार्ट अटैक हो गया। सुरेंद्र वन विभाग का कर्मचारी था और उनकी ड्यूटी कांकेर के पूजारी मतदान केंद्र क्रमाक 3 में लगी थी।
  • 36 विकासखंड के 6353 मतदान केंद्रों में साढ़े 30 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर 62 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
  • 19870 पंच पदों के लिए 48952 प्रत्याशी, 2300 सरपंच पदों के लिए 10496 प्रत्याशी, 658 जनपद सदस्यों के लिए 2,870 प्रत्याशी और जिला पंचायत के 89 पदों के लिए 405 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
  • इस चरण के लिए 15 हजार से ज्यादा पंच, 101 सरपंच, 19 जनपद सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना जा चुकी है।
  • मतदान के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा और परिणामों का सारणीकरण 2 फरवरी को किया जाएगा।
  • नक्सल पीड़ित इलाकों में वोटिंग सुबह पौने 7 बजे से शुरू हो गई है, जो कि दोपहर 2 बजे तक और शेष जगह सुबह 7 से 3 बजे तक होगी।


एक नजर

कुल पंचायतें   2,505
विकासखंड 36 
कुल मतदान केंद्र 6,353
कुल मतदाता  30.56 लाख
महिला  15.21 लाख 
पुरुष 15.34 लाख
थर्ड जेंडर 33
कुल उम्मीदवार 62,723