निकाय चुनाव के लिए 130 नेताओं पर लगा बैन.. नहीं लड़ पाएंगे चुनाव.. भिलाई निगम के पांच नेताओं का भी नाम शामिल..

0
83

रायपुर 11 सितंबर, 2019। नगरी निकाय चुनाव में इस साल 130 से ज्यादा नेता चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए डिसक्वालीफाई लोगों की सूची जारी की है। इसमें रायपुर नगर निगम के तीन नेता अयोग्य ठहराए गए हैं वहीं भिलाई नगर निगम के पांच नेताओं को अयोग्य ठहराया गया है वही सबसे ज्यादा वीर गांव में 11 लोगों को डिसक्वालीफाई किया गया है प्रदेश में कुल 130 नेताओं को निकायों के चुनाव में अयोग्य ठहराते हुए सूची तैयार की है।

नगरीय निकाय चुनाव में 138 से ज्यादा लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए निरर्हित यानी डिसक्वालिफाई लोगों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची में प्रदेश के 138 नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराए गए लोगों के नाम हैं।

आयोग से मांगी गई जानकारियों को नहीं दे सके या आदर्श आचार संहिता के विपरीत चुनाव के दौरान किसी आचरण के मामले में दोषी पाए गए हैं। ज्यादातर नेताओं पर 2020 तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है। हालांकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव लड़ने पर जो रोक लगाई गई है। वो चुनाव के समय में खत्म नहीं होगी। जिन नेताओं पर रोक लगाई गई है, वो पार्षद का चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे।

50 नेताओं पर पहले से रोक
उधर, भारत निर्वाचन आयोग की सूची में करीब 50 ऐसे नेताओं के नाम है जिन पर किसी भी तरह का चुनाव लड़ने के लिए पहले से ही रोक लगाई गई है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव और इस साल के लोकसभा चुनाव के बाद इस सूची को भी अपडेट किया गया है। निकाय चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अयोग्य ठहराए गए लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

रायपुर में केवल तीन
रायपुर नगर निगम में पिछला चुनाव लड़ने वाले तीन लोगों डॉक्टर गोजूपाल, लिकेश सिंह और होरीलाल यादव के नाम हैं। शहर से सटे बीरगांव नगर निगम में सबसे ज्यादा ग्यारह लोगों को डिसक्वालिफाई किया गया है। भिलाई नगरनिगम में पांच लोगों के नाम है।

रोक की अवधि 4 साल और 8 माह
चुनाव लड़ने पर नेताओं पर लगी रोक की अवधि 4 साल और 8 महीने के लिए है। इन पर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के मुताबिक विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है। 138 नेताओं के मामले अभी भी चल रहे हैं। चुनाव से पहले ये सूची एक बार फिर अपडेट होगी।