बचपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव दिरदो इंडियन आइडल में आएंगे नजर…सिंगिंग शो में दिखेगा बस्तर का टैलेंट….

0
642

रायपुर 31 जुलाई 2021। ‘सोनू मेरी डार्लिंग, बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे। ये गाना इन दिनों फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रहा है। जानकारी मिली है कि सहदेव दिरदो जल्द ही इंडियन आइडल में नजर आएंगे।

इंडियन आइडल की टीम ने सहदेव को कॉल कर शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आमंत्रित किया है। जल्द ही मुंबई जाने की तारीख तय की जाएगी। सहदेव हाल ही में सिंगर बादशाह से मिलकर वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

सहदेव के परिचित पिंटु विश्वकर्मा ने कहा कि इंडियन आइडल की टीम ने सहदेव को कॉल मुंबई बुलाया है। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल जल्द ही सहदेव को मुंबई तो बुलाया है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। तारीख तय होने के साथ ही सहदेव से संपर्क करने के साथ टिकट भी भेजेंगे।