होली से पहले उपभोक्ताओं को तोहफा, एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे, जानिये कितना सस्‍ता हुआ…

0
114

LPG Cylinder Price: होली के त्‍योहार से पहले जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। LPG रसोई गैस अब सस्‍ती हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर पर अच्‍छे खासे दाम घटाए हैं। नई दरें आज यानी 1 मार्च से ही लागू हो गईं हैं। Non-Subsidized Cylinder गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 53 रुपए घट गई है और 19 किलो वाले Commercial Gas Cylinder कमर्शियल सिलेंडर पर कुल 84.50 रुपए घटाए गए हैं। दिल्‍ली में जो सिलेंडर अभी तक 858.50 रुपये में मिलता था, वह अब 805.50 रुपये में उपलब्‍ध होगा। पिछले महीने 12 फरवरी में ही LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपए की बढ़ोतरी से उपभोक्‍ता परेशानी में आ गए थे। देश के सभी महानगरों में non-subsidized cylinder गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 144.50 रुपये से 149 रुपये तक बढ़ी थीं। आज मार्च की शुरुआत में ही गैस सिलेंडर के दाम घटने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।

आपके शहर में क्‍या होंगे रेट, ऐसे पता करें

आप जिस भी शहर में रहते हैं, वहां अब गैस सिलेंडर के दाम क्‍या होंगे, इसे पता करने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल IOC की वेबसाइट Website पर जाना होगा। यहां आपको https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर विजिट करना होगा। यहांंआपको Show All Market का एक टैब नज़र आएगा। जैसे ही आप इस पर Click करेंगे, आपको तत्‍का ही वहां पर LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों वाली एक सूची सामने मिल जाएगी।

चारों महानगरों में गैस सब्सिडी वाला सिलेंडर इतने में मिलेगा

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली Delhi में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर 805.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 839.50 रुपये है। मुंबई में यह 776.50 रुपये में मिलेगा और और चेन्नई में इसके दाम 826 रुपए हैं।

19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की ये होंगी कीमतें

19 किलो के Commercial Gas Cylinder कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी अच्‍छी खासी कटौती हुई है। अब यह सिलेंडर 84.50 रुपए सस्‍ता हो गया है। दिल्‍ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1381.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1450 रुपए में मिलेगा। मुंबई में इसके लिए 1331 रुपए चुकाना होंगे और चेन्‍नई में इसके दाम 1501.50 रुपए हो गए हैं।