24 फरवरी को भिलाई में निकलेगी भगवान भोलेनाथ और पार्वती माता की बारात, इस रैली में प्रदेश की कई बड़ी हस्तियां होंगे शामिल..

0
82

भिलाई 20 फरवरी, 2019। भिलाई में हर साल की तरह इस साल भी भगवान भोलेनाथ और पार्वती माता की बारात निकाली जाएगी। बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह की पहल से लगातार 12 वर्षों से इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है इसके लिए बकायदा निमंत्रण पत्र छुपाए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर तमाम मंत्रिमंडल और विधायक इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं को आमंत्रण पत्र दिया गया है।

  • बाबा भोलेनाथ की इस रैली में भगवान शिव माता पार्वती का विवाह कराया जाएगा।
  • इस विवाह में बाकायदा सबको आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाता है। तथा आशीर्वाद समारोह एवं स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया जाता है।
  • इसके अलावा बारात भी बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला जाता है।
  • शिव-पार्वती विवाह कराने वाले दया सिंह खुर्सीपर निवासी है।
  • उन्होंने इस कार्यक्रम के संबंध में बताया कि 24 फरवरी को भोले बाबा के बारात का शंखनाद किया जाएगा।
  • 2 मार्च की शाम 7बजे से संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि बारात प्रस्थान इंदिरा नगर से प्रातः 10:30 बजे, पाणिग्रहण संस्कार रात्रि शुभ लग्न में किया जाएगा।
  • वधू पक्ष द्वारा बारात का स्वागत 8:30 बजे किया जाएगा।
  • विवाह के बाद विदाई समारोह तारों की छांव में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here