भिलाई: दो बच्चों को मारकर खुद फांसी पर झूल गयी मां…पहले एक बच्चे का गला दबाया…

0
98

12 अगस्त 2019, भिलाई। भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। भिलाई के जामुल इलाक़े में एक मां अपने दो बच्चों को लेकर सुसाइड कर ली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला का नाम प्रीति सिंह है। जो अपने 5 साल और 11 साल के बच्चे को मारा। उसके बाद खुद फांसी पर लटक गयी।

जानकारी के मुताबिक महिला प्रीति सिंह ने पहले अपने 5 साल की मासूम बेटी का गला दबाया। उसके बाद 11 साल के बेटे को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना की से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी बताया गया है कि महिला का पति रंजीत सिंह एसीसी सीमेंट में इंजीनियर है। अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि महिला ने अपने दो बच्चों को मारकर फांसी पर क्यों लटके‌। यह जांच का विषय है।

बकरी-ईद के दिन एससी जामुल कॉलोनी में महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ तीन मौत से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रीति सिंह ने पहले अपने पांच साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर 11 साल के बेटे को फंदे पर लटका दिया। उसके बाद स्वयं फांसी के फंदे पर लटक गई। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। घर से तीनों का शव कब्जे में ले लिया है।

सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर है पति

जामुल पुलिस ने बताया कि मृत महिला प्रीति का पति रंजीत सिंह एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर कार्य करता है। फिलहाल महिला के इस आत्मघाती कदम के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि जामुल में महिला ने दो बच्चों के साथ खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों, परिजनों और मृत महिला के पति से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here