VIDEO: झांकियों के साथ निकली ‘भोले बाबा की बारात’.. डीजे की धून पर झूमते रहे श्रद्धालु… दया सिंह के साथ विक्रम उसेंडी, रामसेवक पैकरा, रामप्रताप, पवन साय के नेतृत्व में निकली बारात.. कल चूक गए हो तो आज देखें वीडियो और फोटो…

0
104

भिलाई 22 फरवरी, 2020। महाशिवरात्रि पर भिलाई शहर में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने भोले बाबा की बारात बड़े धूमधाम के साथ निकाली। शाम 6 बजे हथखोज के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भोले बाबा की बारात की शुरुआत हुई। बारात का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दया सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उडेंसी, भाजपा के पूर्व महामंत्री रामप्रताप सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, भोपाल के पूर्व सासंद आलोक संजर, साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ममता साहू, साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री योगेश साहू समेत बोल बम समिति के तमाम पदाधिकारी की मौजूदगी में शहर का भ्रमण किये।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात में भजन मंडलियां भजन करते हुए आगे चल रही थी। डीजे पर भोले बाबा के गीतों पर भक्त झूमते रहे। वहीं भगवान विभिन्न स्वरूपों और उनकी लीलाओं को बताती दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह बाबा की बारात का स्वागत किया। जगह-जगह खिचड़ी की प्रसाद बांटी गया।

उन्होंने बताया कि हथखोज के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ इसकी शुरुआत पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने की। बाबा की बारात में सुबह पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता दीपक साहू, कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पूजा अर्चना के साथ भोले बाबा का अभिषेक भी किया। उसके बाद पूरे बारात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व महामंत्री रामप्रताप सिंह, पवन साय, भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर सहित जनप्रतिनिधि ने नेतृत्व किया।   

दया सिंह ने बाताया कि भिलाई में बोल बम सेवा समिति ने 12वें साल यह आयोजन किया। इसमें भगवान शिव विभिन्न स्वरूपों झांकी आकर्षण का केंद्र रही।