गणतंत्र दिवस पर भूपेश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों की 15 साल से पेंडिंग सिंचाई टैक्स माफ, नक्सल मोर्चे पर भी सीएम बोले…

0
101

26 जनवरी 2019 रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने कई ऐलान किए। उन्होंने किसानों के लिए कई सौगातों का ऐलान करते हुए कृषि विभाग का नाम बदलने की घोषणा की। सीएम भूपेश ने कहा, कृषि विभाग का नाम अब कृषि विकास किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग किया गया है। इससे किसानों के कल्याण का लक्ष्य हमेशा हमारे सामने रहेगा। सीएम ने इससे पहले किसानों के 15 बरसों से लंबित सिंचाई टैक्स की 207 करोड़ की राशि भी माफ करने की घोषणा की।

सीएम ने क्या कहा…
– उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के 15 लाख किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि गांवों के बिना उत्थान के राज्य का विकास नहीं संभव नहीं है।
– रवि फसल लेने वाले किसानों को राहत देते हुए रवि फसल के लिए बंद पड़ी सिंचाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ करने की घोषणा भी सीएम ने की।
– उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांधीजी की कल्पना के अनुरुप काम कर रही है।
– गांधीजी कहते थे कि किसी भी निर्णय लेने से पहले गरीबों के बारे में सोचना चाहिए कि इससे उसे क्या फायदा होगा।
– इस लिहाज से हमने एक महीने के भीतर जितने भी फैसले किए हैं, वह गांधीजी के सपनों के अनुरुप है।
– अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि में खनन करने का निर्णय लिया गया था, हमने इसकी समीक्षा करने का फैसला किया है।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।
– उन्होंन कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मुहिम चलाएगी। लेकिन, इसमें इसका खयाल रखा जाएगा कि किसी के साथ अन्याय न हो।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन सरकारी खरीदी के लिए छह महीने के भीतर सरकारी पोर्टल बनाया जाएगा।
– मुख्यमंत्री ने रवि फसल लेने वाले किसानों को राहत देते हुए रवि फसल के लिए बंद पड़ी सिंचाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here