बेमेतरा ज़िले में जुआ एक्ट की बडी कार्यवाही, पुलिस ने मुखबीर की सूचना से मारा छापा, 1 लाख 55 हज़ार नगदी समेत कई महंगे कार जप्त किए..

0
159

बेमेतरा16 जून 2021। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जिले में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनाँक 16.06.2021 को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि अमलईहा खार ग्राम तोरन में कुछ जुआडिया 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस व डीएसपी रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थानखम्हरिया उप. निरीक्षक नासिर खान व थाना स्टाफ गवाहो के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां पुलिस को आते देखकर कुछ जुआडियान भाग निकले तथा आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडिया रंगे हाथो पकडें गये।

जिसमें 01 प्रकरण में 26 जुआडियानो 1. सुरेश यादव उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं. 09 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. कमलेश साहू उम्र 35 साल साकिन परपोडा थाना साजा जिला बेमेतरा 3.नितेश देशमुख उम्र 38 साल साकिन जवाहर नगर दुर्ग वार्ड नं. 18 दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 4. रामदास निर्मलकर उम्र 32 साल साकिन कुर्मी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा 5. रामु निर्मलकर उम्र 33 साल साकिन कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा 6. उत्तम साहू उम्र 44 साल साकिन देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा 7. विष्णु साहू उम्र 37 साल साकिन वार्ड नं. 07 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 8. मुकेश कुमार उम्र 30 साल वार्ड नं. 14 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा 9. संजय कुमार साहू उम्र 45 साल साकिन वार्ड नं. 04 देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा 10. समीर खान उम्र 25 साल साकिन दीपक नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

11 नेकपाल देवांगन उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं. 11 देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा

12 जलेश कुमार निषाद उम्र 31 साल साकिन वार्ड नं. 12 तोरन थाना खम्हरिया बेमेतरा

13 राजेश साहू उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं. 07 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरामोहन सिन्हा उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 04 देवकर जिला बेमेतरा 15 आरिफ खान उम्र 34 साल साकिन कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा 16. दिलावर खान उम्र 29 साल साकिन राजानवागांव थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम 17. राकेश जैन उम्र 40 साल साकिन देवकर चौकी देवकर जिला बेमेतरा 18. ईश्वर सिंह उम्र 57 साल साकिन परपोडा थाना साजा जिला बेमेतरा 19. घनश्याम सिन्हा उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 04 दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग 20. जावेद खान ऊर्फ जीम्मी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 04 दुर्ग 21. दिपेश कुमार सोनी उम्र उम्र 45 साल साकिन राजमहल चौक के पास कवर्धा जिला कबीरधाम 22. कमलेश वर्मा उम्र 29 साल साकिन सिंघौरी थाना व जिला बेमेतरा 23. ओमकार शर्मा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 16 साजा जिला बेमेतरा 24. भानु साहू उम्र 24 साल साकिन घोटवानी थाना साजा जिला बेमेतरा 25. शेखर वर्मा उम्र 29 साल साकिन तोरन थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा 26. सोयब खान उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 12 खम्हरिया जिला बेमेतरा के पास एवं

फण्ड से जुमला नगदी रकम 1 लाख 55 हजार 9 सौ रूपये व 52 पत्ती तास एवं 01 बुलेरो कीमती लगभग 5 लाख रूपये, 01 स्वीफट डिजायर कार कीमती करीब 4 लाख रूपये, 01 क्वीड कार कीमती करीब 3 लाख रूपये, 05 नग मोटर सायकल, कुल कीमती करीब 1 लाख रूपये, कुल जुमला रकम 14 लाख 55 हजार 9 सौ रूपये को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।

ज्ञात हो कि इतना बड़ा जुआ फड़ में 1लाख 55 हजार जप्त हुआ है जो पुरे चर्चा में है और कुछ आरोपी अपना नाम चेंज करके बताया गया है

उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व डीएसपी रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में थाना खम्हरिया प्रभारी उप. निरीक्षक नासिर खान, सउनि के. आर. उईके, प्र. आर. मानदास साहू, आर. नुरेश वर्मा, लवकुमार यादव, संजीव साहू, अर्जुन ध्रुर्वे, बलदेव निषाद, मनोज चतुर्वेदी एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।