राजधानी रायपुर के बांठिया हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिनों के लिए अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द

0
99

रायपुर। पूरे देश के लिए कोरोना संकट बन गया है। इस समय मानव जाति के सामने अस्तित्व की लड़ाई चल रही है। इतनी समस्यांए होने के बावजूद कुछ अस्पताल चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। राजधानी रायपुर के बांठिया अस्पताल के खिलाफ कुछ दिनों से मनमाना वसूली का मामला सामने आ रहा है। जिस पर बड़ी कार्रवाई की गई है। 10 दिनों के लिए कोविड अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

परिजनों ने CMHO से की शिकायत

मरीजों ने तय दर से ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि लाखों रुपए लेने के बाद अस्पताल से बिल नहीं दिया जा रहा है। परिजनों ने इसकी शिकायत CMHO से की।

10 दिनों के लिए रद्द किया लाइसेंस

कोरोना इलाज के लिए बांठिया अस्पताल का लाइसेंस 10 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। अस्पताल में अब 10 दिनों तक नए मरीजों की भर्ती नहीं हो सकेगे।