रायगढ़ जिले के फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, मौके पर एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर….

0
698

रायगढ़, 16 दिसम्बर 2021। रायगढ़ जिले के सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में आज इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट हो जाने की घटना में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

अचानक इंडक्शन फर्नेस मे हुआ ब्लास्ट

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में रोजाना की भांति वहां कार्यरत श्रमिक अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस मे ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तीन अभी भी गंभीर

सभी घायल मजदूरो का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पूंजीपथरा थानाप्रभारी के के सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए आज सुबह यह घटना घटी है। जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन अभी भी गंभीर है।