छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका, 200 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, भाजपा का थामा दामन…..

0
683

जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ 200 कार्यकर्ताओं ने एक साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। कृष्ण कुमार गबेल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

कृष्ण कुमार गबेल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

जैजैपुर क्षेत्र के बसपा नेता सत्यनारायण चंद्रा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है।
विधायक नारायण चंदेल, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिला अध्यक्ष केके चंद्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे। सक्ती नगर के कचहरी चौक में कार्यक्रम किया गया था।