बिग ब्रेकिंग: राजधानी में आज मिले 99 नए मरीज… रायपुर कलेक्ट्रेट में दो कोरोना पॉजिटिव… राजभवन में फिर एक कर्मचारी संक्रमित.. घनी बस्तियों में दर्जनों केस मिले…

0
70


रायपुर 13 अगस्त, 2020। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में 99 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। रायपुर कलेक्ट्रेट में भी दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही राजभवन में भी एक कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा घनी बस्तियों में दर्जनों मामले सामने आए हैं। हालांकि यह शाम 6 बजे तक का आंकड़ा है। हालाकी अभी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन जारी नहीं हुई है जिसमें आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।