बिग ब्रेकिंग: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के OSD हटाए गए.. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल के OSD थे शुक्ला.. सरकार ने जारी किया आदेश..

0
156

रायपुर 25 जून, 2019। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम संसदीय, विधि, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के ओएसडी प्रवीण शुक्ला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक प्रवीण शुक्ला के पद पर समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए है।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल जिन अधिकारियों को अपने सचिवालय में सबसे पहले नियुक्त किया था उनमें प्रवीण शुक्ला को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया था। 2008-13 में रविन्द्र चौबे जब नेता प्रतिपक्ष थे, उस दौरान प्रवीण शुक्ला उनके ओएसडी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार पहले उप सचिव सौम्या चौरसिया और सीएम के ओएसडी प्रवीण शुक्ला के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी सीएम को देते हुए अपने तबादले का आग्रह किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here