छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है।यह अब तक कि सबसे बड़ी खबर है।कुछ देर पहले फिर से कार्डियक अरेस्ट आया था।उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।
बता दें अजीत जोगी पिछले कई दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत 9 मई से गंभीर बनी हुई थी। वे कोमा में थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
जोगी 9 मई की सुबह अपने घर के लॉन में इमली खाते हुए टहल कर रहे थे। इसी दौरान इमली का बीज उनके गले में फंस गया। जिसके चलते उनका बीपी गिरने लगा और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. रेणु जोगी ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने गले से बीज तो निकाल दिया, लेकिन इसके बाद जोगी कोमा में चले गए थे और आज उनका निधन हो गया है।