बिग ब्रेकिंग: रिसाली नगर निगम के गठन के बाद पहली नियुक्ति.. प्रकाश कुमार सर्वे बने निगम कमिश्नर.. रीता यादव को बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी..

0
164

रायपुर। राज्य सरकार ने आचार संहिता में अनुमति लेकर भिलाई नगर निगम से अलग होकर अस्तित्व में आए रिसाली नगर निगम के लिए पहली नियुक्ति कर दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे को इस निगम का पहला आयुक्त नियुक्त किया है।

श्री सर्वे इससे पहले बेमेतरा में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ थे। उनकी जगह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ रीता यादव को बेमेतरा जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

भिलाई नगर निगम से अलग होकर अस्तित्व में आए रिसाली नगर निगम के लिए सरकार ने पहली नियुक्ति कर दी है।

राजस्व विभाग के उपसचिव रही रीता यादव को बेमेतरा जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।