बिग ब्रेकिंग: आधी रात गूंज उठी राजधानी.. हिस्ट्रीशीटर बुलठू पाठक की गोली मारकर हत्या.. आरोपी ने थाने में खुदको किया सरेंडर..

0
119

3 अक्टूबर, 2019 रायपुर। राजधानी रायपुर से बढ़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के हिस्ट्रीशीटर बुलठू पाठक की धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने रायपुरा पेट्रोल पंप के पास गोली मार कर हत्या कर दी और खुदको पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि पहले धर्मेंद्र ठाकुर और उसके पुत्र पर बुलठू पाठक ने चाकू से हमला किया था। जिसके बाद धर्मेंद्र ने बुलठू को गोली मार दी। धर्मेंद्र का बेटा अभी रायपुरा के ओम हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर ये बखेड़ा खड़ा हुआ है। आधी रात चली गोलियों के गूंज से एक बार फिर राजधानी थर्रा उठी है। मामला राजधानी के डीडी नगर थाने का है।

  • बुधवार की देर रात 12 बजे चंगोराभाठा के कामाख्या देवी मंदिर के समीप पेट्रोल पंप की घटना है।  
  • धर्मेंद्र सिंह ठाकुर नाम के युवक ने हिस्ट्रीशीटर बुलठू पाठक को गोली मार दी है। जिससे उनकी मौत हो गई।
  • किसी बात को लेकर दोनों के बीच पेट्रोल पंप मे विवाद हुआ।
  • इस दौरान पहले धर्मेंद्र ठाकुर और उसके पुत्र पर बुलठू पाठक ने चाकू से हमला किया।
  • जिसके बाद धर्मेंद्र ठाकुर ने अपने पास रखी पिस्टल से बुलठू को गोली मार दी है।
  • गोली मारने के बाद आरोपी खुद डीडी नगर थाने जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
  • मामले में डीडी नगर थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।