बिग ब्रेकिंग: ओमप्रकाश गुप्ता 16 तक रहेंगे न्यायिक हिरासत में.. फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला..

0
62

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पीए ओमप्रकाश गुप्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। ओपी गुप्ता को 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट यह फैसला सुनाया है।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओ. पी. गुप्ता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था। ओपी गुप्ता पर नाबालिग के साथ यौन प्रताड़ना का आरोप लगा है। उनको देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।