बिग ब्रेकिंग : बीजापुर नक्सली हमले में अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की हुई रिहाई…..

0
89

बीजापुर। बीजापुर नक्सली हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी- अभी जानकारी मिली है कि 3 अप्रैल को बीजापुर नक्सली हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि धरमपाल सैनी, तेलम बोरैया दो लोगों को मध्यस्थ बनाया गया था जो आज तड़के ही तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे। धरमपाल सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जो कि मध्यस्थता कर रहे हैं।