बड़ी खबर : दंतेवाडा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो बंदूक सहित आईईडी किया बरामद

0
95

दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नक्सलियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा एक नक्सली को मार गिराने की जानकारी मिली है। घटना के बाद सर्चिंग में दो भरमार बंदूक, दो किलो आईईडी, वायर, 4 पिट्ठू और नक्सली साहित्य बरामद हुई है।

मुख्य जानकारी

• ये पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के नदी पार मुस्तलनार का है। इसकी पुस्टि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की।
• दंतेवाडा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली कमांडर मलेश के दलम के साथ मुठभेड़ हुई है।
• मौके से एक नक्सली का शव बरामद किया गया।