बड़ी खबर : राजधानी अस्पताल आग हादसे में एक और 20 वर्षीय युवती ने तोड़ा दम, अब तक 6 मरीजों ने गवाई जान

0
109

रायपुर। राजधानी अस्पताल में आग लगने वाले हादसे में एक और मरीज की आज मौत हो गई। 20 वर्षीय युवती को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आज उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अब तक 6 मरीजों ने इस हादसे में अपनी जान गवा चुकी है।

आग हादसे में 6 मरीजों ने गवाई जान

आपको बता दें कि शनिवार को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। एक और मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

अस्पताल को किया गया सील

रायपुर के राजधानी अस्पताल आगजनी की घटना के बाद आज बड़ी कार्रवाई की है। टिकरापारा थाना पुलिस की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं मृत कोरोना मरीजों के शव परिजनों को सौंपे गए। अस्पताल को सील करने के बाद फायर सेफ्टी की टीम आज मौके का निरीक्षण करेंगी।