बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान…छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए न्याय योजना ला रही सरकार…

0
327

नई दिल्ली 11 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

सीएम बघेल ने दिल्ली में पत्रकारों से की चर्चा

मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9 हजार रुपए दिया जा रहा है। इसी तरह अब भूमिहीन मजदूरों के लिए न्याय योजना लाई जा रही है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ से सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। खाद की किल्लत पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल है।