बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता ने ली जल समाधि… 86 साल के नंद कुमार बघेल ने केन्द्र सरकार से की ये मांग…..

0
1208

रायपुर, 22 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने काफी देर तक खारून नदी के महादेव घाट पर जल में बिताया। उनके समर्थक इसे जल समाधि बताते हुए कहते हैं कि केंद्र सरकार से एथेनाल बनाने की अनुमति तत्काल मिले इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया है। महादेव घाट में सुबह पानी की सतह पर लेटे हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नजर आए। नंद कुमार बघेल के समर्थकों ने उनकी इस क्रिया का वीडियो भी बनाया। बिना डूबे पानी पर लेटे नंद कुमार बघेल यहां अपने करीबी क्रांति साहू के साथ पहुंचे थे।

सीनियर बघेल के साथ आए लोगों ने बताया कि ये उनकी जल समाधि है।

दरअसल नंद कुमार बघेल इस तरीके से केंद्र सरकार और PM मोदी से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं। पानी की सतह पर यूं बिना डूबे लेटे रहना जल योग का एक तरीका है। ये दिखने में आसान लगता है मगर बिना किसी हरकत के पानी की सतह पर शरीर को टिकाए रखना योग में एक्सपर्ट व्यक्ति ही कर सकता है। 86 साल की उम्र में ये क्रिया करके नंद कुमार बघेल ने सभी को चौंका दिया। वो डूब भी नहीं रहे थे। करीब एक साल से छत्तीसगढ़ धान से पेट्रोल की तरह बायो फ्यूल एथेनॉल बनाने की कोशिश में है, मगर केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है।

नंद कुमार बघेल के एक करीबी ने बताया कि खारुन नदी के पानी पर इस जल समाधि से बघेल केंद्र सरकार को संदेश देना चाहते हैं

कि वो एथेनॉल बनाने की अनुमति राज्य सरकार को दे ताकि प्रदेश के किसान और समृद्ध हों। प्रदेश में विकास के कार्य बढ़े। पानी में करीब 10 मिनट इसी तरह बिताने के बाद नंद कुमार बघेल पानी से बाहर आए, समर्थकों के साथ तस्वीर खिंचवाई और चले गए। पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।