बड़ी खबर : महासमुंद में दिखा खौफनाक मंजर, महिला समेत एक ही परिवार के 6 लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान….

0
139

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।

पटरियों के पास बिखरे दिखे शव

घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चो के नाम का पता नहीं चल पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये पूरा परिवार महासमुंद के बेमचा का रहने वाला है और ये मां और 5 बच्चे है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि पति केजराम दारू पीने का आदी है कल शाम साढ़े सात बजे घर में खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गई। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष, अन्पूर्णा साहू साहू उम्र 18 वर्ष, यशोदा साहू उम्र 16 वर्ष, भूमिका साहू उम्र 14 वर्ष, कुमकुम साहू उम्र 12 वर्ष और तुलसी साहू उम्र 10 वर्ष बताया जा रहा है।