बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब सुबह पांच से रात 9 बजे तक खुली रहेगी दुकानें.. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..

0
117

रायपुर 12 जून, 2020। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोनावायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए घोषित लॉकडाउन में छूट दी गई है। पूर्व अनुसार सामान्य दिनों में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए छूट दी गई थी। उस पर आंशिक संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक दुकानों व्यवसाय एवं अन्य प्रतिष्ठानों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है।