बड़ी खबर : भारतीय सेना के दो जवान गिरफ्तार….पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कर रहे थे जासूसी…

0
360

चंडीगढ़ 6 जुलाई 2021। इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय फौज के दो जवानों को देश के खुफिया दस्तावेजों की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने इन दोनों जवानों को आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों जवानों के पास से पंजाब पुलिस ने सेना से जुड़े कुछ खुफिया दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

  • समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता से जब इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि, गिरफ्तार किए गए भारतीय जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे थे।
  • इन जवानों पर देश की अहम और खुफिया जानकारियां दुश्मन देश को लीक करने का आरोप है।
  • जिसके बाद पंजाब पुलिस ने इन दोनों जवानों को गिरफ्तार किया है।
  • इन दोनों जवानों के पास से भारतीय सेना के कामकाज और तैनाती से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
  • इन दोनों आरोपियों ने अब तक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई गुर्गों के साथ 900 गोपनीय दस्तावेज साझा किए है।