PCCF समेत भारतीय वन सेवा के बड़े अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराए 1 माह के वेतन… छत्तीसगढ़ कैडर के सभी IFS अफसरों ने दिए 10 दिन से लेकर 30 दिनों तक की सैलरी… 75 लाभ की हुई सहायता..

0
108

रायपुर 25 मार्च, 2020। देशभर में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया गया है।छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वाइरस के रोकथाम और पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता के लिए लोगों से अपील की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर आज भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया है।

इन अधिकारियो में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक राकेश चतुर्वेदी, अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक सर्वश्री गौरीश नंदी, श्रीनिवास राव, तपेश झा, मुख्य वन सरंक्षक सर्वश्री एस एस बी बढ़गईया, ए पी मिंज, वनमंडलाधिकारी समा फारुखी शामिल है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ कैडर के सभी भारतीय वैन सेवा के अधिकारियो ने अपने वेतन दस दिनों से लेकर 30 दिनों का वेतन जमा किया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की गई कुल राशि लगभग 75 लाख रुपए होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर मंत्रियों विधायकों सांसदों सहित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आपातकाल स्थिति में सहायता दी जा रही है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत सहित नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक सतनारायण शर्मा, विधायक देवेंद्र यादव तथा अन्य विधायकों ने गत दिनों मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने एक माह का वेतन जमा कराया है। इनके अलावा भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भी एक लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई है।