बोलबम सेवा समिति में महिलाओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी.. पार्षद से लेकर समाज की एक्टिव महिलाएं शामिल..

0
72

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के तत्वधान में आज कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में व्यापारी प्रकोष्ठ में नए पद के साथ जिम्मेदारी दी गई। जिसमें बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। पार्षद सुरेखा यादव को महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष, अनिता सिंह को महिला विंग की महासचिव, नसरीन सिद्दीकी को महिला विंग की सचिव, सुनीता देवी को महिला विंग की सचिव, तारिणी शर्मा को महिला विंग की सचिव और राजविन्दर कौर को महिला विंग की सहसचिव नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर समिति का विस्तार किया गया था। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता ली थी। गुरुवार को बैठक कर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों का नाम जोड़ते हुए पद की जिम्मेदारी दी गयी थी। काफी देर समिति के आगामी कार्यक्रम व नीतियों पर चर्चा भी की गई।

गौरतलब है कि भिलाई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भोले बाबा की बारात के लिए प्रसिद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति पिछले 11 वर्षों से हिंदुओं का महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भोलेनाथ की बारात का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों धर्मावलंबी शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आते हैं। हिंदुओं में अपने त्यौहारों और पर्वों को सहेजने व लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बोल बम सेवा कल्याण समिति में नए सदस्यों व कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।