बीजापुर : नक्सलियों ने की एक और ओझी हरकत, उप निरीक्षक का किया अपहरण

0
81

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और ओझी हरकत की है। नक्सलियों ने एक उप निरीक्षक का अपहरण कर लिया है। बौखलाहट में नक्सली इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

उप निरीक्षक का किया अपहरण

मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर के पालनार गांव से उपनिरीक्षक मुरली ताती को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। मुरली 20 अप्रैल को पालनार मेले में पहुचा था। जगदलपुर में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ था। एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि ऐसी खबर आई है, तफ्तीश जारी है।

बीजापुर का रहने वाला है जवान

इस संबंध में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज का कहना है कि जंगल में सर्च किया जा रहा है। जानकारी इकठ्ठा कर रहें है। जवान का अपहरण हुआ है या नहीं अभी इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते है। जवान बीजापुर का रहने वाला है। तबियत खराब होने की वजह से जवान अपने गांव गया हुआ था।