बीजापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड नक्सली गिरफ्तार.. खबर थी 299 कैदी हो गए थे फरार..

0
81

बीजापुर 27 जुलाई, 2019। बीजापुर में जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा जेल ब्रेक कांड के मास्टर माइंड को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम दीपक उर्फ मासू मड़कम कंपनी नंबर 2 का सदस्य बताया जा रहा है। मड़कम पर 3 लाख रूपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही वो सेक्शन कमांडर के पद पर भी कार्य करता रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक मड़कम पर हत्या, अपहरण, और आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। जवानों ने साप्ताहिक बाजार भैरमगढ़ से इस नकसली को गिरफ्तार किया है। जिला बल और  DRG के जवानों की ये संयुक्त कार्रवाई थी।

ऐसे दिया था वारदाम को अंजाम

बता दें कि 16 दिसंबर 2007 को दंतेवाड़ा जेल में देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था। इसमें 299 कैदी जेल से फरार हो गए थे। फरार हुए कैदियों में 68 नक्सलियों के फरार होने की बात कही गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here